
बिलासपुर। कांग्रेस परिवार से जुड़े सदस्यों को झूठे मामले में फंसाने और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश व्यापी आर्थिक नाकेबंदी के आह्वान पर जिला- शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजमार्ग पर पेंड्री चौक पर चक्काजाम कर जमकर नारेबाजी की और भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए।


नेताप्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतरकर उग्र प्रदर्शन किया
जिससे लंबा जाम लगा रहा राजधानी जाने वाले और राजधानी से बिलासपुर आने वाले अफसर टोह लेते रहे कि जाम कब खुलेगा।



