ब्रेकिंग

त्रिलोक ने प्रमोद के समर्थन में वापस लिया नामांकन, जिलाध्यक्ष को नासमझ तो अटल के बयान पर कहा रावण तक का अभिमान नही टिका तो ये कौन …

Spread the love

बिलासपुर,,,, निकाय चुनाव में नाम वापसी के अंतिम दिन कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास राजनीति के प्रमुख केंद्र रहे, कांग्रेस नेताओं ने उन्हें मना पठा कर नामांकन वापस लिवा लिया! मीडिया से चर्चा करते हुए श्री श्रीवास ने जहाँ जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी को नासमझ बताया वही कोटा विधायक अटल के बयान पर उन्होंने कहा कि जो लोग त्रिलोक को नही जानता कह रहे, वे अभिमान में है! अभिमान तो रावण तक का नही टिका,
अपना नामांकन वापस लेकर बाहर निकले श्री श्रीवास ने कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी प्रमोद नायक को अपना पारिवारिक मित्र और संघर्ष का साथी बताया! क्या डील हुई क्या कोई दबाव है पूछने पर उन्होंने कहा कि राजनीति कोई व्यापार नही है! ना त्रिलोक किसी के बाप के दबाव में आता है ना उसे कोई खरीद सकता और ना वो झुकता, चुकी प्रमोद के नाम से B फार्म आया है! और हमारे नेता प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और डॉक्टर चरण दास महंत का निर्देश था! इसलिए मैंने महापौर पद की दावेदारी वापस ली है! मेरी किसी से अदावत नही!

आखिर क्या है, समझौते की वजह

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे 2028 में कांग्रेस की टिकट पर  बेलतरा विधान सभा से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर भी चर्चा रही! कि क्या इस डील की यही वजह है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *