ब्रेकिंग

वार्ड नम्बर 36 बसंत भाई पटेल नगर के कांग्रेस प्रत्याशी संदीप ने कहा मेरा वार्ड मेरा परिवार, भाई- चारे के माहौल को पुनर्स्थापित करना मेरा लक्ष्य

Spread the love

बिलासपुर वार्ड क्रमांक 36 बसंत भाई पटेल नगर से कांग्रेस से पार्षद पद के दावेदार संदीप बाजपेई ने कहा, कि 9 हजार मतदाताओं वाला यह वार्ड मेरा घर मेरा परिवार है! मै इनसे सीधे तौर पर जुड़ा हूँ और यहाँ की समस्याओ को दूर करने भरसक प्रयास करूंगा!
कांग्रेस के पार्षद पद के प्रत्याशी श्री बाजपेई ने कहा कि जनसंपर्क में मतदाता भाई बहनो और दाई, ददा का भरपूर आशीर्वाद और स्नेह मिल रहा है! हर वार्ड की तरह यहाँ भी रोड, नाली, बिजली, पानी की समस्या है! जिसे दुरुस्त कराना मेरी प्राथमिकता है! एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे सामने कोई चुनोती नही है! वार्ड के मतदाता ही मेरे परिवार है! सबका भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है! उनके अलावा भाजपा समेत 5 और प्रत्याशी मैदान में है! मुझे पूरी उम्मीद है! कि मेरा परिवार मेरा साथ देगा! मै अपने परिवार के हर दुख सुख में उनके साथ रहा हूं! मेरा एक ही विजन है कि मोहल्ले में जो भाई- चारे का माहौल समाप्त सा हो रहा है! उसे मै पुनर्जीवित करना इसके लिए हर संभव प्रयास करूंगा।

संदीप वाजपेयी, कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी वार्ड नम्बर 36 वसंत भाई पटेल नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *