ब्रेकिंग

राज्य सरकार एक्शन में, कवर्धा कांड के बाद फेसबुकिया एसपी और कलेक्टर हटाये गए राजेश होंगे पुलिस कप्तान गोपाल नए कलेक्टर

रायपुर। गृहमंत्री के इलाके कवर्धा जिले के लोहारडीह हत्याकांड में मचे बवाल के बाद कबीरधाम के कलेक्टर एसपी को भी हटा दिया गया। वही रेंगाखार थाने की टीआई सहित 23 स्टाफ को लाइन अटैच कर दिया गया है।
कवर्धा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा एक्शन लेते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।कबीरधाम जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और कलेक्टर जन्मेजय महोबे को हटा दिया गया है। वही राजेश कुमार अग्रवाल को पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही गोपाल वर्मा को कबीरधाम का नया कलेक्टर बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *