ब्रेकिंग

सायबर टीम और चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को पकड़ा, 20 बॉटल एमपी की शराब जब्त

Spread the love

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस और सायबर टीम ने
मुखबीर की सूचना पर आर्शिवाद वैली से अवैध शराब की तस्करी के मामले में अनिल वाधवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब से भरे बैग के साथ गिरफ्तार किया है।
  मुखबिर से मिली सूचना पर संयुक्त टीम ने


आर्शिवाद वैली के सामने आश्रम मंदिर के पास  घेराबंदी संदेही को  लाल रंग की सफारी ट्राली बैग समेत पकड़कर तलाशी ली तो अंदर मध्यप्रदेश का हॉलमार्क लगा Blenders Pride का 10 बॉटल, Royal stag whisky का 5 बॉटल, mecdowells no 1 whisky का 3 बॉटल, 100 pipers मिला। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अनिल वाधवानी पिता स्व ग्वालदास वाधवानी उम्र 45 साल निवासी रानी रोड पुरानी बस्ती थाना सिटी कोतवाली जिला कोरबा हाल मुकाम आर/8-70 रामावैली थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने आरोपी अनिल वाधवानी को धारा 34(2), 59(क), 36 आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *