छत्तीसगढ़ बना गांजा तस्करों का सुरक्षित कॉरिडोर, उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश जाते फिर कटघोरा में पकड़ाया गांजे से भरा कन्टेनर
0 5 क्विंटल गांजा बरामद , 1 करोड़ बताई जा रही कीमत

0 दिल्ली के कन्टेनर चालक को आरोपी बना मामले को निबटाने रहे, मालिक निर्दोष

कटघोरा पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर कटघोरा अम्बिकापुर एनएच पर सुत्तरा, रापाखर्रा, पुल के पास एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई, तो कंटेनर से 500 किलो ग्राम से अधिक गांजा जप्त किया गया, पुलिस के मुताबिक दिल्ली निवासी कंटेनर चालक राहुल गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है! उसने बताया कि कंटेनर में उड़ीसा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था! पुलिस जांच के बाद कार्रवाई का दावा कर रही है!
पूरे छत्तीसगढ़ में गांजे का अवैध कारोबार सिंडिकेट की तरह तर्ज पर चल रहा है! रोज प्रदेश में कही न कही से गांजे की खेप पकड़ी जा रही है! हर बार उड़ीसा से गांजे की तस्करी की बात सामने आ रही है! बावजूद इसके उड़ीसा से चल रहे, गांजे की अवैध तस्करी को रोकने पुलिस अब तक ठोस पहल नही कर पा रही है!







