ब्रेकिंग

4 माह से पारिश्रमिक न मिलने से आक्रोशित ठेका कर्मियों ने निगम आयुक्त और मेयर को फिर सौपा ज्ञापन, कहा सतीश सिंह, अजय ताम्रकार वेतन के लिए घूमा रहे लगातार, की 4 माह के बकाये वेतन के भुगतान की मांग

Spread the love

  बिलासपुर। ठेकेदारों द्वारा चार माह के वेतन का भुगतान न करने और पीएफ की जानकारी न देने से आक्रोशित ठेका कर्मियों ने फिर बुधवार को निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन सौप वेतन दिलाने की मांग की है।

निगम आयुक्त और मेयर को सौंपे गए ज्ञापन में ठेका कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें होलिकोत्सव तक में वेतन नही दिया गया। दिसम्बर माह से मार्च तक का वेतन बकाया है, इतना ही नही उनका पीएफ भी नही जमा कराया जा रहा न इसके सम्बन्ध में कोई जानकारी दी जा रही है। वेतन के लिए चक्कर कटवाया जा रहा
जबकि निगम आयुक्त का कहना है कि वे हर माह बिल में साइन कर भुगतान के लिए भेज रहे, सवाल यह उठ रहा कि आखिर फिर इन कर्मचारियों के वेतन का पैसा जा कहा रहा है। कर्मचारियों ने 4 माह के बकाया वेतन का एक मुश्त भुगतान कराने और पीएफ की राशि जमा कराने और पीएफ की स्थिति से कर्मचारियों को अवगत कराने की मांग की है।

मोहन लाल साहू ठेका कर्मी नगर निगम बिलासपुर

शाम को मिलकर चर्चा कर लेंगे

जब निगम आयुक्त हर माह ठेका कर्मियों का बिल पास करने की बात कह रहे तो फिर ठेका कर्मियों को उनके पारिश्रमिक का भुगतान क्यो नही किया जा रहा, cgdna ने ठेकेदार अजय ताम्रकार से चर्चा कर यह जानने का प्रयास किया कि आखिर दिक्कत क्या है, श्रमिको का पैसा जा कहा पर उन्होनेबशाम को आमने सामने भेंट कर चर्चा करने की बात कह ताल दिया। वहीं पीएफ के सम्बंध में उन्होंने कहा कि हर तीन- चार माह में पीएफ एकाउंट अपडेट होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *