ब्रेकिंग

आप ने बढाई प्रशासन की टेंशन, सिंधी पंचायत बुलडोजर कांड में सीएमओ को न हटाने पर पीएम मोदी के आगमन पर किया चकरभाठा बन्द का ऐलान

Spread the love

बिलासपुर।आमआदमी पार्टी के ऐलान ने प्रशासन की टेंशन बढ़ा दी है। दरअसल पार्टी बीते दिनों बोदरी क्षेत्र में सिंधी पंचायत भवन के बाउंड्रीवाल को तोड़ने के विरोध में CMO भारती साहू पर कार्यवाही की मांग कर रही है। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई न होने पर 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आगमन पर चकरभाठा बंद का आव्हान किया है।
पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका शुक्ला एवं भानु चंद्रा ने बताया कि बोदरी की जनता के द्वारा यह मांग की जा रही है कि अविलंब बुलडोजर कार्यवाही करने वाले CMO भारती साहू पर कार्यवाही की जाय, मांग पूरी न होने पर वे
30 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के आगमन पर चकरभाठा बंद करेंगे, जनता अपने हक के लिए स्वयं बंद का आयोजन कर अपना विरोध दर्ज करेगी।


पार्टी के नेता एवं प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग, पार्टी के नेता रेहाना खातून, अमीरन व संतोष बंजार ने बंद के प्रस्ताव को जनता की मांग बताते हुए कहा कि वे जनता के साथ है, बेहतर होगा कि सरकार मामले को संज्ञान में लेकर अविलंब भारती साहू समेत इस बुलडोजर राजनीति में लिप्त लोगों पर कार्यवाही करे।

ज्ञापन सौपने के दौरान प्रियंका शुक्ला, भानु चंद्रा, समेत लोकसभा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र देवांगन जिला के शहर अध्यक्ष बीरेंद्र राय, जिला उपाध्यक्ष संतोष बंजारे, कार्यकर्ता अमीरन बी, रात्रि रातें, रेहाना खातून, यूथ विंग से नूरूल हुदा, शंकर कश्यप,बलदेव सोनी, रवि यादव, गोपाल साहू, गौतम दास मानिकपुरी, इरफान सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विजय वर्मा, आप नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *