ब्रेकिंग

द्वापर, त्रेता की बात करने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को न्यायधानी के सिम्स का नही ज्ञान, या नही सम्भल रहा विभाग

Spread the love


0 गलत इंजेक्शन से गर्भपात के मामले में कहा जानकारी नही
0 ये भी निकले अफसर प्रेमी फिर बोले छोटा मामला है संज्ञान में नही

बिलासपुर। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सिम्स में पेट दर्द से पीड़ित महिला को गर्भपात का इंजेक्शन देने की घटना को सामान्य बात बताया। वे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।


वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिल्हा मोहभट्टा की सभा मे शामिल होने पहुँचे थे। सर्किट हाउस पत्रकारों से चर्चा की
सिम्स और जिला अस्पताल में भर्राशाही के सवाल पर पहले तो वे झुंझला गए जैसे किसी नेंङकी दुखती रग पर हाथ रख दिया हो। गत 13 मार्च को करगीकला की गर्भवती महिला को पेट दर्द होने पर सिम्स में भर्ती कराया गया था। उसके गर्भ में 5 माह का बच्चा था , बताया जा रहा कि इंजेक्शन एक दूसरी महिला को लगान था और लगा पेट दर्द से पीड़ित गर्भवती महिला को लगा दिया गया जिससे उसका गर्भपात हो गया। परिजनो ने हंगामा मचा आरोप भी लगाया कि गर्भवती महिला को गलत इंजेक्शन लगाया गया। मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इस लापरवाही के लिए राज्य के स्वास्थ्य सचिव से जवाब मांग शपथ पत्र पेश करने कहा है। 7 अप्रैल को मामले में सुनवाई होनी है। पर इस सवाल के जवाब में श्री जायसवाल ने पहले तो जानकारी होने से ही इंकार किया फिर कहा मामूली बात है होती रहती है।
ये पहला मामला नहीं है जब स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा में लापरवाही पर इस तरह का बयान दिया हो, वे पहले भी इसी तरह का बयान दे चुके है। सवाल यह उठ रहा कि ये पब्लिक को चिकित्सा सुविधाये मुहैय्या कराने के लिए मंत्री पद की शपथ लिए है, या डॉक्टरो के बचाव और निजी अस्पतालों के फीता काटने के लिए।

श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *