ब्रेकिंग

घरेलू गैस, पेट्रोल और शराब, का अवैध कारोबार पर पुलिस मार रही धाड़ पे धाड़, तो क्या घुइय्या छिल रहा खाद्य और आबकारी विभाग

Spread the love


0 दिखाई नही दे रहा या खुली छूट उठ रहा सवाल
0 महकमे के जिम्मेदार क्यो नही कर रहे अपने कर्तव्यों का निर्वाह

बिलासपुर। शशश…फ़ूड और आबकारी विभाग सो रहा तभी तो इन दो महकमे के होते हुए पुलिस को सड़क किनारे अवैध पेट्रोल, गैस सिलेंडरों की रिफलिंग और कालाबाजारी करने के साथ अवैध शराब फैक्ट्री चलाने वाले लोगो को पकड़ना पड़ रहा।

सरकण्डा थाना पुलिस ने पकड़ा अवैध गैस सिलेंडर के रिफलिंग का मामला

सरकंडा थाना टीआई निलेश पाण्डेय और उनकी टीम ने अवैध घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया कि या तो फूड विभाग के अफसर और अमला या तो निष्क्रिय है या फिर ये सब उनकी मिलीभगत का नतीजा है
इसके ठीक पहले सरकण्डा थानेदार श्री पाण्डेय और उनकी टीम ने जनमानस के लिए खतरनाक व्यस्ततम चाटीडीह सब्जी मंडी के आसपास सड़क किनारे पौव्वा और अद्धी में अवैध रूप पेट्रोल बेचने वालो को पकड़ा था।
इधर पुलिस महकमा आए दिन अवैध शराब बेचने वालों और शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित करने वालो को पकड़कर बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब और लाहांन पकड़ रहा।
इधर खाध नियंत्रक के चेम्बर का ये पट है जो हमेशा बन्द रहती है और आमजन भटक रहे । कमोबेश आबकारी विभाग के दफ्तर का भी यही हाल है।

ये भी नही दिखता

सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडरों का शहर ही नही पूरे जिले में खुला दुरुपयोग हो रहा। छोटे- बड़े होटल, ठेले खोमचों, सड़क किनारे लगने वाले चाय गुपचुप चाट के ठेले वाले से लेकर मेले और चौपाटियो में सरेआम घरेलू गैस का दुरुपयोग देखा जा सकता है, सबको दिख रहा पर जिम्मेदारों को क्यो नही ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *