
बिलासपुर,,, ऐसा लगता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की विजिलेंस टीम कुंभकर्णी नींद में हैं! यही कारण है कि रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम इन दिनों जोन में एक्टिव है! और यहां वे कार्रवाई कर रहे है. रेलवे बोर्ड की विजिलेंस टीम ने बिलासपुर के आरक्षण केंद्र में छापा मारा है! यहां दलालों की मिलीभगत से टिकटों का खेल लंबे समय से चल रहा था, जिसकी पुष्टी टीम की रेड के बाद हुई है!

सूत्रों के मुताबिक यहां दो महिला कर्मचारियों के पास से 1450 रुपए अतिरिक्त मिली है! ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि ये पूरा खेल तत्काल टिकट के वक्त का हो सकता है! वहीं ये बात भी सामने आई है कि काउंटर में रेलवे ने जो ऑन लाईन और ऑफ लाईन के लिए काउंटर अलग किए है! उसकी वजह से टिकट काउंटरों में भारी भीड़ देखी जा रही है! इसी का फायद उठाकर टिकट काउंटर में कर्मचारी यात्रियों से अधिक पैसे वसूल रहे है. विजिलेंस टीम रविवार की दोपहर 1.30 बजे बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पहुंची. टीम के आने की जानकारी बिलासपुर में किसी को नहीं दी गई थी. काउंटर पर जांच की गई, तो दिव्या और सुनीता शर्मा के पास अधिक रकम मिली. एक महिला कर्मी से 1 हजार रुपए तो दूसरी महिला कर्मी से 450 रुपए अधिक मिले. महिला कर्मियों से की गई पूछताछ विजिलेंस टीम ने दो महिला कर्मचारियों से कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की गई. जानकारी के मुताबिक शाम को विजिलेंस टीम ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गई. रेलवे बोर्ड की विजिलेंस की टीम ने रकम जब्त कर बाकी प्रक्रिया पूरी की. अब इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड के आला अधिकारियों को दी जाएगी. टीम के पहुंचते ही बाहर खड़े दलाल गायब हो गए!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 2, 202624 घंटे में शिकंजा, कोटा पुलिस ने गोवंश वध और गोमांस बिक्री के दो आरोपियों को दबोचा, 35 किलो गोमांस, हथियार और बाइक जब्त; जिलेभर में अवैध कारोबारियों को सख्त चेतावनी, कार्रवाई से मचा हड़कंप…
UncategorizedJuly 30, 2026गुरु पूर्णिमा पर गूंजा विवेकानंद का संदेश, गुरु वंदना में झुका बिलासपुर; राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प, श्रद्धा-सेवा-संस्कार से सराबोर रहा पूरा आयोजन….
UncategorizedJuly 30, 2026मोपका शहरी गोठान में आधा दर्जन गौ वंश की मौत, पर भड़के धीरेन्द्र कलेक्टर और निगम आयुक्त को कॉल कर कि व्यवस्था सुधारने की मांग….
UncategorizedJuly 30, 2026बरसात से पहले एक्शन में महापौर! वीआईपी सिटी से बैराज तक पैदल निरीक्षण, गंदगी पर सख्त तेवर, अफसरों को नालियां चमकाने और सड़कें साफ रखने का अल्टीमेटम, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए कड़े निर्देश….

