ब्रेकिंग

हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान मल्हार में बड़ा हादसा, 1 की मौत 7 घायल

Spread the love

0 डीजे के तेज वाइब्रेशन से या टकराने से गिरा छज्जा कर रहे जांच
0 डीजे जब्त, संचालक को पकड़ थाने में बिठाया

बिलासपुर,,, मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम मल्हार में रविवार रात हिन्दू नव वर्ष की शोभायात्रा के दौरान बड़ा हादसा हो गया! इस हादसे में घायल प्रशांत कुमार की वहाँ के निजी अस्पताल में मौत हो गई! वहीं 7 लोग घायल हो गए, जिन्हें बिलासपुर रिफर किया गया!

बताया जा रहा है, कि बाजे गाजे के साथ निकलो शोभायात्रा जब गली में पहुची तभी एक पुराने मकान का छज्जा भीड़ के ऊपर भरभराकर ढह गया! जिससे वहां भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई! लोग जान बचाने चीखते पुकारते भागने लगे, कोई कह रहा कि छज्जा डीजे के तेज वाइब्रेशन के कारण भरभरा कर गिरा है! तो कोई कह रहा है डीजे से टकराने के कारण छज्जा गिरने से यह हादसा हुआ है! हो हंगामे और तनाव की सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुचे! डीजे और वाहन को जप्त कर डीजे संचालक को थाने में बिठाया गया है! जाँच के बाद एफआईआर दर्ज करने की बात कही जा रही है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *