ब्रेकिंग

स्वामी आत्मानन्द सरकारी स्कूलों का क्रेज बढ़ा पर नही बदले हालात, 25- 25 सीटों के लिए 200- 200 से अधिक आवेदन,मंत्रियों के सिफारिशी लेटर भी

Spread the love

0 लालबहादुर शास्त्री आत्मानन्द स्कूल में लॉटरी निकाल विद्यार्थियों को दिया एडमिशन
0 जहाँ था विद्यार्थियों का टोंटा वहां इंग्लिश और हिंदी मीडियम का स्ट्रेंथ पहुँच गया 1300

बिलासपुर। स्वामी आत्मानन्द स्कूलों ने सरकारी स्कूलों का क्रेज बढ़ा दिया। जहाँ कल तक विद्यार्थियों का टोटा था, वहाँ आज 25-25 सीटों के लिए 200 से अधिक तो किसी क्लास में 1-2 सीट के लिए 84 और 69 आवेदन आये है, मंत्रियों को सिफारिशी लेटर भेजना पड़ रहा। लाल बहादुर शास्त्री आत्मानंद स्कूल में अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बुधवार को लॉटरी निकालकर विद्यार्थियों का एडमिशन किया गया।

पूरा मामला दांत है तो चना नही चना है तो दांत नही टाइप का है। आज जब इन सरकारी स्कूलों के प्रति विश्वास जगा है तो इन स्कूलों में विषयवार शिक्षको के टोटे के कारण 25- 25 सीट तक कक्षाओ को सीमित कर दिया गया।


फिर 1300 पहुच गया स्ट्रेंथ


वर्तमान में लाल बहादुर शास्त्री आत्मानन्द स्कूल में इंगलिश मीडियम में 592 और हिंदी मीडियम में 700 से अधिक विद्यार्थियों समेत 1300 विद्यार्थी है।


ये है स्थिति-
इंग्लिश मीडियम-
क्लास- सीट- आवेदन
Lkg – 25 – 210
क्लास 1- 25- 103
क्लास 2 – 5 – 54
क्लास 3- 2 – 69
क्लास 4- 1 – 84

बाइट- बीके चौकसे, प्राचार्य
लालबहादुर शास्त्री आत्मानन्द स्कूल बिलासपुर(छत्तीसगढ़)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *