ब्रेकिंग

शिवतराई के प्रधानपाठक बहादुर सिंह निलंबित, लापरवाही और मनमानी का आरोप…

बिलासपुर,,,, शिवतराई के सरकारी स्कूल के प्रधानपाठक बहादुर सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरती और विद्यालय की कार्यप्रणाली में मनमानी की। एसडीएम कोटा की रिपोर्ट के आधार पर यह कठोर कार्रवाई की गई!

रिपोर्ट में यह सामने आया कि बहादुर सिंह ने शिक्षकों की अनुपस्थिति को नजरअंदाज किया और बच्चों की शिक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई! इसके साथ ही, विद्यालय में शिक्षा स्तर में गिरावट आई, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी!

एसडीएम कोटा द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई थी, जिसमें प्रधानपाठक के कार्यों पर सवाल उठाए गए थे। जांच के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया कि उनके द्वारा की गई लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

निलंबन के बाद अब विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, और भविष्य में शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Author Profile

Santosh Shriwas
Latest entries