
रायपुर,,, श्री शिवम कपड़ा शोरूम में 30 लाख की चोरी हुई है! चोर शोरूम के भीतर बुर्का पहनकर घुसा! वहां के कर्मचारियों से बातचीत की! फिर अचानक चोर लोगों की नजरों से गायब हो गया! अगले दिन सुबह शोरूम के काउंटर का लॉकर टूटा मिला!
चोर ने करीब 30 लाख रुपए चोरी कर लिए थे! इसके बाद आरोपी 5वें माले की छत से रस्सी के सहारे शोरूम से बाहर निकला और भाग गया! पुलिस के अनुसार उतरते समय रस्सी भी टूट गई! चोर तीसरे माले तक पहुंचा था! तभी धड़ाम से जमीन पर गिर गया! जिससे चोर के पैर टूटने की आशंका है!
रात 9.30 बजे शोरूम में दाखिल हुआ चोर
पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पंडरी का है! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की पूरी घटना 31 मार्च की देर रात हुई है! चोर शोरूम के भीतर रात करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ था!कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि उसने बुर्का पहना हुआ था! उस पर शक भी हुआ लेकिन वह अचानक गायब हो गया! कुछ देर उसे खोजने के बाद सभी कर्मचारी शोरूम बंद करके घर चले गए!
कैश काउंटर का ताला टूटा, गायब थे पैसे
अगले दिन कर्मचारी शोरूम में वापस पहुंचे तो काउंटर का लॉक टूटा हुआ था! उसमें रखे हुए करीब 30 लाख रुपए गायब थे! शोरूम में हड़कंप मच गया! पुलिस को सूचना दी गई! जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ की!

Author Profile
Latest entries
UncategorizedMay 8, 2026महापौर के वार्ड हेमूनगर रहवासी पानी मांगने पहुंचे कलेक्ट्रेट, कहा आ रहा गंदा पानी नहीं है! पीने लायक….
UncategorizedMay 5, 2026A.U में नारियल कूट राजनीति: चाकूबाजी, रिजल्ट गड़बड़ी और ‘तानाशाह’ कुलसचिव पर NSUI का हमला, सुरक्षा पर सवालों की बरसात, हटाने की मांग तेज, नहीं सुधरा सिस्टम तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, छात्रों का गुस्सा फूटा खुलकर सामने आया मामला…
UncategorizedMay 4, 2026बिलासपुर में राहत की पहल: बिलासपुर में 6 मई को सिकल सेल व थैलेसीमिया मरीजों के लिए फ्री जांच, महंगी HLA टेस्टिंग भी मुफ्त, अपोलो दिल्ली के विशेषज्ञ देंगे सलाह, गंभीर मरीजों को इलाज में मिलेगी लाखों की सहायता…
UncategorizedMay 1, 2026ऊर्जा के असली हीरो: SECL खनिक दिवस में श्रमिकों को सलाम, पसीने की ताकत से रोशन देश—सीएमडी हरीश दुहन बोले, मशीन नहीं, कामगार ही कंपनी की पहचान….

