ब्रेकिंग

मंगला में संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा की धूम, अजामिल और भक्त प्रह्लाद चरित्र की कथा पर झूमे श्रद्धालु

Spread the love

बिलासपुर। मंगला धुरीपारा रोड पर तुरकनिया नाला के पास यादव परिवार द्वारा आयोजित संगीतमयी श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा ने इलाके के माहौल को भक्तिमय कर दिया।

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस रविवार को कथा व्यास आचार्य पंडित दुर्गेश तिवारी (राज पंडित) नरियरा वाले ने
अजामिल कथा और भक्त प्रहलाद चरित्र की संगीतमय कथा का भक्तजनों को रसपान कराया। तय कार्यक्रम के तहत 7 अप्रैल को गजेन्द्र मोक्ष, श्रीराम और श्री कृष्ण प्राक्ट्य कथा
8 अप्रैल को श्री गोवर्धन पूजा, रुकमणी विवाह 9 अप्रैल को
स्यमन्तकमणी कथा, श्री सुदामा चरित्र 10 अप्रैल को श्री कृष्ण स्वधाम कथा श्री परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम, चढ़ोत्री और 11 अप्रैल को गीतापाठ, सहस्त्रधारा, महाआरती व ब्राम्हण भोज का आयोजन किया गया है।
कथा का समय दोपहर 3 सेब7 बजे के बीच निर्धारित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *