ब्रेकिंग

हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी प्रशासन मवेशियों के उचित प्रबंधन को लेकर नही गम्भीर, इस तरह कुचलकर मारे जा रहे मूक मवेशी, फिर देवरीखुर्द से आया भयानक वीडियो फुटेज

Spread the love

बिलासपुर । हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी मवेशियों के उचित प्रबंधन न करने के कारण सड़क पर बैठे गोवंश को कैसे आये दिन बेरहमी पूर्वक कुचलकर मारा जा रहा, देवरीखुर्द से आई ये तस्वीर इसकी बानगी है।

देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से एक मासूम बछड़े को कार से कुचलकर मारने का वीडियो सामने आया है। जो साफ दिखाई दे रहा कि चुकवश नही बल्कि जानबूझकर सड़क पर बैठे बछड़े पर कार चढ़ाकर कुचला गया है। ये घटना रामनवमी की पूर्व संध्या शनिवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। गौ सेवकों ने तोरवा थाने में शिकायत कर ड्राइवर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

गौ सेवक राघव राजे भोसले ने बताया कि बछड़ा सड़क पर बैठा था, तभी कॉलोनी में आई किसी मेहमान की कार ने लापरवाही से उसे कुचल दिया। कार से कुचले जाने के बाद बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई ।जिस समय यह घटना हुई सड़क पर कोई नहीं था इसलिए कर सवार वहां से भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन के मालिक व ड्राइवर की पहचान शुरू कर दी है। गौ सेवको ने धारा 429 (पशु हत्या) व पर्यावरण संबंधी कानूनों के तहत केस दर्ज करने की मांग की है। उनका आरोप है कि शहर में ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

        गली से बेक होते दिखाई दे रही ये कार सेंसर वाली बताई जा रही है, इसके बाद भी चालक ने मवेशी को बचाने का प्रयास नही किया, साफ दिख रहा कि सड़क पर बैठे बछड़े को जानबूझकर कुचला गया है। इससे पहले भी कानन पेंडारी और सीपत रोड पर लगरा के पास अज्ञात वाहनों से कुचलने से मवेशियों की मौत का मामला सामने आ चुका है। जाहिर है कि इन रसूखदारों को भी प्रशासन की तरह कानून का भय नही है…

देखिये वीडियो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *