
बिलासपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे से फिर प्रदेश मन्त्रिमण्डल में विस्तार और नए मंत्रियों के एंट्री का गुबार उठने लगा । चर्चा है कि साय एक्सप्रेस से दो मंत्री उतरेंगे और दो नए चेहरे चढ़ेंगे ऐसे कयास लगाए जा रहे है। 2 परिवर्तित और 2 खाली पदों को मिलाकर 4 मंत्री बनाये जाने है पर संकट ये है कि वे 4 होंगे कौन क्योकि यहाँ तो दर्जन भर दावेदारों की नींद हराम है।

अभी राज्य मंत्रिमंडल में दो पद खाली हैं और दो चेहरो बदलने के कयास चल रहे। बताया जा रहा कि संगठन ने नए मंत्रियों को लेकर अपनी रणनीति लगभग तय कर ली है। चर्चा है कि दो मंत्रियों के क्रियाकलाप से केंद्रीय नेतृत्व रुष्ट है वे मोदी – शाह के खांचे में फिट नही बैठ पा रहे है।
इसीलिए ये बात सामने आ रही कि दो मौजूदा मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नए चेहरों को शामिल किया जाएगा ।
दो पूर्व मंत्रियों के एंट्री की चर्चा
बताया जा रहा कि बिलासपुर से पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल तो वही बस्तर से पूर्व मंत्री लता उसेंडी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। चर्चा है कि विरोधी खेमा टँगड़ी फसाने लगा है। वही बस्तर से पूर्व मंत्री लता उसेंडी के नाम की चर्चा है। से मन्त्रिमण्डल में बस्तर संभाग से केवल एक मंत्री केदार कश्यप हैं, ऐसे में वहां से एक और मंत्री बनाए जाने की संभावना है।
ये है दावेदार
बताया जा रहा कि 2 खाली और 2 सम्भावित परिवर्तित मंत्रियों की जगह नए मंत्री बनाए जाने है। ऐसे में 4 मंत्री पद के लिए दर्जन भर दावेदार है। इन दावेदारों मे रेणुका सिंह, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव, गोमती साय, धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, विक्रम उसेंडी, लता उसेंडी, सुशांत शक्ला और भावना बोहरा के नाम चर्चा में है। अब जो भी निर्णय होना है दिल्ली से होना है। दावेदार सेंट्रल के नेताओ के पास हाथ पैर मार रहे है। पर कयास ये भी लगाए जा रहे कि पूरा जोर सम्भागीय यानि क्षेत्रवार और जातिगत समीकरण को ध्यान में रखकर किया जाना है।
क्या होगा फार्मूला
अब सवाल यह उठ रहा कि पार्टी नेतृत्व फार्मूला नम्बर कौन सा इस्तेमाल करेगा नए चेहरे वाला या पुराने वाला। ये फार्मूला ही तय करेगा कि मंत्री पद का ताज किसके सिर पर सजेगा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

