ब्रेकिंग

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने लिया सिम्स का जायजा, एक करोड़ का उपकरण सौप दिए मरीजो के लिए समुचित व्यवस्था बनाने निर्देश

Spread the love

बिलासपुर । कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण कर सीएमपीडीआई द्वारा सीएसआर मद से प्रदत्त शिशुरोग विभाग के लगभग एक करोड रुपए लागत के मेडिकल उपकरण सिम्स प्रशासन को सौप दिया।
उपकरणों में 7 वेंटिलेटर 6 फोटोथैरेपी 3 स्ट्रेलाईजर, 3 ऑटोक्लेव मशीन, 2 बिलरूबीनोमीटर, 10 कील बैरो शामिल हैं। इस अवसर पर निगम आयुक्त अमितकुमार, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर लखन सिंह, मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के नोडल डॉक्टर बीपी सिंह, सिम्स के नोडल अधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान सिम्स प्रबंधन और निगम प्रशासन को मरीजो की सुविधा के लिए एम.आर.डी. के पास बोर्ड लगाने निर्देश दिए ताकि मरीजो को चटकना न पड़े साथ ही कैजुअल्टी ओ.पी.डी. से वार्डो में पहुचाने व्हील चेयर, ट्राली का हाल देखा।
एम.आर.डी. के ओ.पी.डी. और आई.पी.डी. पंजीयन कक्ष में आभा ऐप के माध्यम की जा रही पंजीयन की स्थिति देख सुधार के निर्देश ताकि मरीज व उनके परिजनों दिक्कत न हो।


कलेक्टर ने एमआरडी के महत्व को बताते हुए एक्सीडेंटल और बीमारियों का रिकॉर्ड तैयार करने कहा ताकि पता चल सके कि केस किस क्षेत्र से किस तरह के और कितने केस आ रहे है।

वही कैजुअल्टी वार्ड के मरीजों एवं परिजनों से चर्चा कर उन्हें मिल रहे चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली । कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सी.जी.एम.एस.सी. को कैजुअल्टी वार्ड के एच डी यू यूनिट का कार्य जल्द पूर्ण करने,
गायनिक वार्ड में परिजनों के बैठने और उनके समान रखने व्यवस्था बनाने, वाटर लॉबी के आसपास सफाई की व्यवस्था कर टूटे फूटे वाटर कूलर के नलों को बदलकर मरीज और उनके परिजो को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने, रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में सीटी स्कैन, एम.आर.आई. के पर डे की स्थिति की जानकारी ली कि कितना हो रहा साथ ही रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टरो की कमी को दूर करने के लिए उच्च स्तर पर शासन से बातचीत करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *