ब्रेकिंग

सुशासन तिहार के पहले दिन खोमचे ठेले वालो ने किया निगम के अतिक्रमण निवारण अमले पर हमला, ठेला और सामान जब्त करने पर बिफरे कारोबारी

Spread the love

0 एक दूसरे के गिरेबान पर हाथ डाल भिड़ गए तभी पहुची पुलिस
0 पुलिस को देखते ही ठेला छोड़ भागे व्यापारी

बिलासपुर। सुशासन तिहार के पहले दिन सड़क किनारे यातायात को बाधित करने वाले ठेले खोमचे और फुटपाथ कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुँचे, निगम अमले के कर्मचारियों को घेर ठेला कारोबारियो ने जमकर बवाल मचाया। हाथापाई से नौबत गाली गलौच और धराझूमटी तक पहुच गया। तनाव की सूचना पर जब सिटी कोतवाली का डग्गा मौके पर पहुँचा हमलावर भाग निकले।


वारदात मंगलवार दोपहर पुराने हाईकोर्ट – शिवटोकिज रोड की है। जैसे ही अतिक्रमण निवारण का अमला ठेलो और सामानों को जब्त करने काऊ कैचर से नीचे उतरा कारोबारी लड़को ने विरोध जता अमले को घेर गाली गलौच कर धरा झूमटी पर उतारू हो गए। टेली वालो की सरेआम दबंगई के चलते पुलिस बुलाना पड़ा। यदि समय रहते ये दो पुलिस के जवान डग्गा लेकर मौके पर नही पहुचते तो बड़ी वारदात हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *