ब्रेकिंग

खुल्ला सुशासन, शिकायत पेटी से ताला गायब, वित्तमंत्री के इस्तीफे की मांग का मामला भी आया सामने

Spread the love

बिलासपुर। सुशासन तिहार की पेटी का ताला ही खो गया। आप खुद देखिये कैसे बिना ताले की पेटी में शिकायत लिए जा रहे है। वही महासमुंद के पिथौरा से आई वित्त मंत्री को हटाने की मांग*सवाल यह उठ रहा कि ऐसे में

लोगों की शिकायत की गोपनीयता कैसे गोपनीय रहेगी।
जिम्मेदार अधिकारियो – कर्मचारियो ने सुशासन तिहार का मज़ाक बना रखा है। एक तो वैसे ही इन सब चोचलों से लोगो का मोह भंग हो चुका है, शिकायते भी गिने- चुने आ रहे है सबको पता है कि इन शिकायतो का होगा क्या क्योकि वे पहले भी इस सुशासन का स्वाद चख चुके है।
शहर के जो भी हालात है किसी से छिपे नही है सब दिखाई दे रहा। शहर में सड़क, बिजली, पानी सप्लाई और करोड़ो की मासिक सफाई के बाद भी मूलभूत सुविधाओं का हाल बेहाल है। आएदिन लोग अलग अलग इलाको से सड़क, बिजली, पानी समेत अन्य समस्याएं लेकर जॉन कार्यालय और निगम मुख्यालय के चक्कर काट रहे है।
जिम्मेदार अफसर यदि उन्ही शिकायतों को निकालकर व्यवस्था बनाना शुरू कर दे तो सचमुच सुशासन आ जायेगा ऐसे चोचलों की जरूरत ही नही पड़ेगी।

इधर महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के शत्रुघ्न सिन्हा ने छत्तीसगढ़ शासन के नाम शिकायत कर वित्त मंत्री ओपी चौधरी को लोकसभा चुनाव पूर्व 57000 और विधानसभा चुनाव पूर्व की गई 33000 शिक्षको की भर्ती की घोषणा को लटकाने का हवाला दे उन्हें वित्त विभाग से हटाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *