ब्रेकिंग

कोई फर्क नही अलबत्ता, मामला नेहरू नगर – स्विमिंग पूल रोड के निर्माणाधीन 3 मंजिला भवन की अनुमति पर तने 6 मंजिला भवन का

Spread the love

00 नोटिस में ही लटककर रह गया मामला

00 सेटिंग या लेनदेन उठ रहे सवाल

बिलासपुर,,,, अवैध निर्माणकर्ता नगर निगम को सरेआम ठेंगा दिखा रहे है! नेहरू नगर – संजय तरण पुष्कर रोड पर 3 के परमिशन पर 6 मंजिला भवन तन गया, प्लास्टर का काम भी अंतिम चरण पर है! निगम के भवन शाखा अधिकारी नोटिस की दुकान खोल कर बैठ गए है! लोग पूछ रहे है! कि लेनदेन का मामला है! या नेताओ का दबाव आखिर इतना बड़ा प्रशासन क्यों इस अवैध निर्माणकर्ता पर कार्यवाई करने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है!
आप खुद देख लीजिए कैसे बिना किसी ख़ौफ के निर्माण कार्य चल रहा। ओ भी तब जब डेड माह पूर्व निगम के भवन शाखा अधिकारी उन्हें करीब डेढ़ साल पूर्व जारी नोटिस के बाद दूसरा और अंतिम नोटिस जारी करने का दावा कर रहे है!


ताजुब की बात यह है! कि इस अवैध निर्माण स्थल से संभागीय कमिश्नर और कलेक्टर कार्यलय की दूरी महज 1 किलोमीटर भी नही है! इतना ही नही केंद्रीय आवासन और राज्य के नगरीय प्रशासन मंत्री का निवास कार्यलय भी इसी के आसपास है! इसके बावजूद भी नोटिस नोटिस के खेल से जाहिर है कि या तो निगम प्रशासन पर राजनैतिक दबाव है! या फिर लेनदेन सवाल तो उठ रहे है!
की गरीबो के आशियाने को एक झटके में उखाड़ फेंकने वाला निगम प्रशासन इन रसूखदारों पर कार्रवाई करने से क्यो कतरा रहा ये बड़ा सवाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *