
बिलासपुर—बुधवार दोपहर कलेक्ट्रेट में तब अफरा तफरी मच गई जब निगम आयुक्त से आवास के लिए गुहार लगाने के बाद दम्पती ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में अपने शरीर पर पेट्रोल डाल आत्मदाह का प्रयास किया। नगर सैनिकों ने किसी तरह दोनों को पकड़ बचाया घबराए आयुक्त को भी अपने गार्ड और स्टाफ को कलेक्ट्रेट से उन्हें पकड़कर लाने भेजा गया। करीब तीन घण्टे बाद सिविल लाइन पुलिस ने दोनों से माफीनामा लिखवा उन्हें छोड़ दिया।

मामला मूलभूत सुविधाओं से वंचित और घटिया स्तर के अटल आवास के आबंटन का है। जिसमे शहर के चाटीडीह इलाके से उजाड़े गए आशियाने की पीड़ा से पीड़ित लोग मन मसोस कर अपने परिवार के साथ रहने विवश है। पेट्रोल और माचिस लेकर आत्मदाह करने वाले पीड़ित दम्पत्ती मेलापारा चांटीडीह के रहने वाले संध्या केशरवानी व दीपक केशरवानी है। जिनके चाटीडीह स्थित आशियाने को उजाड़कर उन्हें

अशोक नगर का अटल आवास आवंटित किया गया। उन्होंने पहले निगम कमिश्नर से उनके दफ्तर में भेंट कर गुहार लगाई कि उन्हें अपना पुराना घर ही चाहिए। अटल आवास में किसी प्रकार की सुविधा नहीं है। जिससे परिवार को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेलापारा स्थित घर तोड़ते समय वादा किया गया था कि अच्छा मकान दिया जाएगा। लेकिन जर्जर और सुविधाविहीन अटल आवास में लाकर पटक दिया गया। उनकी मांग है कि उन्हें या तो उनका पुराना घर दिया जाय या फिर दूसरा अच्छा घर दिया जाय। इस दौरान दम्पती ने निगम कमिश्नर के समक्ष किसी को अच्छे आवास के लिए 2000 देने का आरोप भी लगाया।

वहां से दोनों कलेक्टर से मिलने पहुचे और धमकी दी कि मिलने नहीं दिया गया तो यही आत्मदाह कर लेंगे। इस बात की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने महिला और उसके पति को कार्यालय में बुलाया। महिला ने आपबीती सुनाई तो कलेक्टर ने उन्हें समझाकर
आवास संबधित कार्य के लिए आवेदन लेकर निगम कार्यालय जाने कहा। महिला ने फिर घर नहीं मिलने पर कलेक्टर कार्यालय के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
इसके बाद नगर सैनिक महिला और उसके पति को निगम आयुक्त के समक्ष लेकर पहुचे। निगम कमिश्नर ने आवेदन और जरूरी दस्तावेज पेश करने के बाद मामले मैें विचार करने आश्वासन दिया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

