ब्रेकिंग

चर्चित बादाम कांड- गांधीगिरी और बादाम की ताकत से चैतन्य हुआ सिस्टम, सटरडे को छुट्टी के दिन पूरा अमला लगा साहब ने ढूंढ़वाई फ़ाइल, सन्डे को मैडम मुख्यालय अटैच…

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी के चर्चित बादाम कांड में एक नही दो खबर है, एक तो ये कि वायरल वीडियो से इतनी फजीहत हुई कि एक साल से गायब फाइल मिल गई… वही महिला सहायक संपदा अधिकारी ने कार्यालय में घुसकर अभद्र व्यवहार, मानसिक उत्पीड़न और आरोपी द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर रिश्वत के झूठे आरोप फैलाने की शिकायत एसएसपी से की है।
तिफरा हाउसिंग बोर्ड दफ्तर में महिला अफसर के टेबल पर बादाम फेंकने का पिक्चर पूरे प्रदेश में बेहद चर्चित है।
का विषय बना हुआ है…एक साल से नामांतरण की फाइल गायब होने से परेशान तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी को बादाम देकर अपना विरोध दर्ज कराया था…। युवक का आरोप है कि विभाग लगातार उसे चक्कर कटवा रहा था… इसी से नाराज होकर उन्हें गांधीगिरी का ये तरीकाअपनाना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो से इस कदर तहलका मचा कि शनिवार को छुट्टी कद दिन कार्यालय खोल गुम फाइल को खोजने पूरे अमले को लगा दिया गया… और फाइल मिल गई… पूरे समय उप आयुक्त मौके पर डंटे रहे…
मामले में महिला अधिकारी ने युवक के इस विरोध को असंवैधानिक और वायरल वीडियो को निजता का उल्लंघन बताते हुए मामले की शिकायत एसएसपी से कर कार्रवाई की मांग की है।


सवाल यह उठ रहा कि फाइल तो मिल गई है पर क्या 1 साल में वो नामान्तरण हुआ जिसके लिए आवेदक ने आवेदन दिया था, क्या आवेदक का गांधीगिरी का रास्ता अख्तियार करना गलत है, या फिर महिला अधिकारी की शिकायत सही है…?


मुख्यालय अटैच

वायरल वीडियो से मचे तहल्के और फजीहत के बाद शासन ने हाउसिंग बोर्ड की सहायक संपदा अधिकारी को मुख्यालय अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *