ब्रेकिंग

कलेक्टर ने जिला पंचायत के कामकाज के स्थिति की समीक्षा कर दिए निर्देश, भीषण गर्मी में गिरते भूगर्भ जलस्तर पर चिंता जता की पानी का दुरुपयोग न करने अपील

Spread the love

बिलासपुर। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शनिवार को जिला पंचायत के अफसरों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन और मनरेगा के कार्यो की ब्लॉक स्तर पर चल रहे कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने भीषण गर्मी में गिरते भूगर्भ जलस्तर पर चिंता जाहिर करते हुए पानी का दुरुपयोग रोकने वाटर रिचार्जिंग और रेनवाटर हार्वेस्टिंग पर जोर देने की बात कही।

बैठक में उन्होंने जिला पंचायत के अफसरों से जनकल्याणकारी योजनाओं की ब्लॉक वाइज स्थिति, योजनाओं को कैसे बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर इससे आमजन को लाभ दिलाया जा सकता है, इसके टिप्स दिए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का और बखूबी ढंग से प्रचार- प्रसार करे ताकि आमजन शान की इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन स्तर को सुधार सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ और पंचायत विभाग के अफसर और विभाग प्रभारी मौजूद रहे।
वही गाव- गांव में जलस्तर नीचे गिरने के कारण भीषण गर्मी में पेयजल की समुचित व्यवस्था करने और पानी का दुरुपयोग न करने की बात कही।

संजय अग्रवाल, कलेक्टर बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *