
बिलासपुर,,,, निजी स्कूल संघ ने शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय और कलेक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर नारे बाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया!


कलेक्ट्रट में संघ के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर के नाम नजूल अधिकारी S.S दुबे को ज्ञापन सौप कर समस्याओ के त्वरित निदान की मांग की

निजी स्कूल संघ का कहना है! कि उनके प्रकरण कई कई महीनों से पेंडिंग पड़े है! डीओ कार्यलय से न तो सत्यापन किया जा रहा है! न उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है!

स्कूल खुले 5 दिन हो गए सरकारी किताबो का अता पता नही है उनके पिछले सत्र के लंबित बिल का भुगतान नही किया जा रहा है! जिससे उन्हें दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है!



