ब्रेकिंग

गाज गिरने से झुलसे दो किशोर में से एक कई मौत, 9-9, 10-10 घण्टे ठप रही बिजलीं, गाड़ियों के लाइट के भरोसे सड़को पर दौड़ती रही ट्रैफिक

Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी रतनपुर इलाके में आंधी बारिश के दौरान शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पेड़ के नीचे खड़े दो किशोर बुरी तरह झुलस गए।


शनिवार दोपहर उठे तेज अंधड़ बारिश से पूरे अंचलभर में हड़कम्प मच गया। कई पेड़ उखड़कर गिरे तो कही डगाल टूटकर गिरे। इसी दौरान रतनपुर क्षेत्र के ग्राम भरवीडीह में आकाशीय बिजली गिरने से आम पेड़ के नीचे बारिश से बचने खड़े ग्राम भरवीडीह निवासी 16 वर्षीय योगेश यादव और बेलपान हरदी निवासी 14 वर्षीय कुलदीप साहू उसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। दोनों गर्मी की छुट्टियों में भरहीडीह में योगेश की बुआ के घर घूमने आए थे। हादसे के बाद गाव में अफरा-तफरी मच गई, परिजन और ग्रामीण दोनो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लेकर पहुचे जहा इलाज के दौरान योगेश यादव ने दम तोड़ दिया, वही कुलदीप साहू का उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
आंधी बारिश के कारण पूरे अंचल में बिजलीं ठप रही। बिलासपुर शहर में भी गोड़पारा, विवेकानन्द उद्यान के पीछे और कई इलाकों से विधुत तारो में पेड़ या पेड़ के डगाल टूटकर तारो में गिरने के कारण पुरेबशहर की बिजलीं व्यवस्था थल रही। शहर की सड़कों पर गाड़ियों के हेडलाइट की रौशनी में ट्रफिक व्यवस्था चलती रही। कुछ एक इलाको में तो 3-4 घण्टे बाद बिजलीं आई तो गोड़पारा, गोलबाजार, चाटापारा, जूना बिलासपुर समेत ज्यादातर इलाको में 9-10 घण्टे बिजलीं ठप रही। शहर में अंधेरा छाया रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *