ब्रेकिंग

हिर्री म बवाल हो गए रे, 40-50 लोगो ने घर घुस लाठी, रॉड, कुल्हाड़ी से किया हमला दम्पति समेत एक ही परिवार के 8 सदस्य घायल

Spread the love

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के ग्राम अमसेना में शनिवार- रविवार रात शादी के दौरान डीजे को लेकर हुए विवाद में हसिया लाठी और कुल्हाड़ी से करीब 40-50 लोगो ने दम्पति समेत एक ही परिवार के आठ लोगो पर जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को यहां सिम्स में लाकर भर्ती कराया गया है।

ग्राम अमसेना निवासी घायल कल्पना अर्जुन सूर्यवंशी ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी की बारात आई थी। उसका छोटा लड़का नितेश आवासपारा में डीजे देखने गया था। जहां जोगी और नरेश ने उसके छोटे बेटे को यहां क्यो आया कहकर मारपीट किया उसका सर फोड़ दिया

और बाइक को छीन लिया। सुबह बाइक जब नाले में टूटा फूटा मिला उसने मेरे बेटे को कौन मारा कौन गाड़ी को तोड़ा कहकर हल्ला मचा तो नरेश और जोगी ने अपने परिवार और बस्ती के 40 -50 लोगो के साथ लाठी रॉड हसिया कुल्हाड़ी से घर घुसकर उस पर उसके पति अर्जुन सूर्यवंशी और बच्चों पर हमला कर दिया जिससे उनके सिर पेट पीठ चेहरे हाथ पैर में घातक चोटे आई। इस वारदात में दम्पति और उसके परिवार के 8 घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

कल्पना सूर्यवंशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *