ब्रेकिंग

डिस्कवरी आफ सुशासन, लिंगियाडीह में 2 माह से पानी के लिए मचा हाहाकार, नागरिकों ने पार्षद की अगुवाई में फिर कलेक्टर व निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंप मांगा पानी, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Spread the love


0 अफसरों पर लगाए दो माह बाद भी समस्या का समाधान न करने आरोप


0 काम कौड़ी का नही फुर्सत क्षण भर का नही जैसा माहौल, खेल रहे कागजी निराकरण का खेल

बिलासपुर,,, वार्ड नंबर 52 लिंगियाडीह के नागरिकों ने कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल के नेतृत्व में कलेक्टर और निगम कमिश्नर को 2 माह से जलसंकट का ज्ञापन सौंप शुशासन तिहार का धनिया बो दिया, उन्होंने मातहत अफसरों पर बार- बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न करने के गम्भीर आरोप लगाए। साथ ही समस्याबक तत्काल निदान न करने पर सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

डिस्कवरी आफ सुशासन चल रहा, निदान कैसे किया जा रहा सब जान रहे, 10 अरब के बजट वाले निगम प्रशासन का ये हाल है! कि न्यायधानी के लिंगियाडीह में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची है! 2 माह पूर्व बोर सुख चुका है। भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए 2 माह से आवेदन देते देते थक गए! पर निगम आज तक पानी तक नही पिला पा रहा। यही वजह है कि वार्ड की जनता गुरुवार को फिर पार्षद के साथ निगम आयुक्त, और कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुचना पडा।

आप खुद सुन लीजिए क्या कह रहे है! कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल

संगीता श्रीवास, लिंगियाडीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *