ब्रेकिंग
Uncategorized

कोरबा जिले के डीएमएफ घोटाले में खनिज न्यास मद के नोडल अफसर समेत 4 अधिकारियो को इओब्ब्ल्यू ने किया गिरफ्तार, नेता, अन्य अफसर और ठेकेदार भी है राडार पर

बिलासपुर । कोरबा जिले के डीएमएफ घोटाले मे नोडल अधिकारी समेत चार वरिष्ठ अधिकारियों की गिरफ्तारी से प्रदेश के प्रशासनिक हल्के में हलचल मच गई है। ईओब्ब्ल्यू ने जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने का दावा करते हुए सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस घोटाले में अन्य अधिकारी, ठेकेदार और राजनीतिक हस्तियां भी इओब्ब्ल्यू के राडार पर हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी की घोटाले में भूमिका का पता लगाने उनकी कुण्डलिया खंगाल रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पकड़े गए अफसरों में कोरबा जिले के डीएमएफ, के पूर्व नोडल अधिकारी भरोसा राम ठाकुर. पूर्व जनपद सीईओ भूनेश्वर सिंह राज और राधेश्याम मिर्झा, पर्व जनपद सीईओ वीरेंद्र कुमार राठौर शामिल है।

13 तक पुलिस रिमांड में


इओब्ब्ल्यू ने 9 मई को सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 13 मई तक पुलिस रिमांड लिया है।

ये है आरोप

इन अधिकारियों पर पद और फंड के दुरुपयोग, ठेका पद्धति में पारदर्शिता न बरतने, कई योजनाओ के कागज़ों में पूर्ण होने, बैंक लेन-देन, फर्जी भुगतान करने और डीएमएफ फंड के करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। उम्मीद जताई जा रही कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में और बड़े खुलासे हो सकते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button