ब्रेकिंग

गहराते जलसंकट से बिगड़ रहे हालात ने बढाई प्रशासन की टेंशन, बोर खनन से जुड़े कारोबारियो को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने निर्देश

Spread the love

बिलासपुर जल संकट को लेकर बिगड़ रहे हालात के मद्देनजर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बोर खनन पर लागू प्रतिबंध का कड़ाई से पालन करने वाले ठेकेदारों की बैठक ली।
उन्होंने जल संरक्षण की महत्ता बताते हुए इसमें सहयोग करने का आग्रह किया। बैटक में बोर खनन के कारोबार से जुड़े करीब 50 ठेकेदार मौजूद थे। उन्होंने बिना अनुमति खनन न करने और जलसंरक्षण में अपनी भूमिका का निर्वाह करने हिदायत दी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पीएचई  विभाग को सभी बोर मशीनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए ताकि उनकी ट्रैकिंग किया जा सके। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल को बचाना बड़ी चुनौती है, उन्होंने जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने  कठोर कदम उठाने, जल का दुरुपयोग और अंधाधुंध इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने की बात कही।

कलेक्टर ने केंद्रीय ग्राउंड वाटर बोर्ड की रिपोर्ट की भयावहता के प्रति सचेत करते हुए कहा कि भूजल का केवल 2 प्रतिशत पेयजल के लिए उपयोग होता है। 13 प्रतिशत उद्योगो और 85 फीसदी फसल उत्पादन में होने की बात।कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *