ब्रेकिंग

माता चौरा कुदुदंड में कई गई माँ कात्यायनी की विशेष पूजा, आचार्य पंडित लोमेश ने बताई पूजन की महत्ता

Spread the love

बिलासपुर। वार्ड नंबर 16 विष्णु नगर कुदुदण्ड माता चौरा में नवरात्र पर्व की षष्ठी पर जगत जननी माँ दुर्गा के छठे रूप माँ कात्यायनी की विशेष पूजा अर्चना की गई।।
मंदिर समिति की के आचार्य पंडित लोमश पाण्डेय ने बताया कि माता के
छठे रूप को मां कात्यायनी कहा जाता है. मां कात्यायनी का अवतार कात्यायन ऋषि की पुत्री के रूप में हुआ था. मां कात्यायनी का स्वरूप अत्यंत भव्य और दिव्य है. मां मीठा पान बहुत पसंद है जो भोग के रूप माँ को भेंट किया गया। शेर पर सवार चार भुजाओं वाली माँ कात्यायनी का रंग स्वर्ण के समान चमकीला और भास्वर है. माता के बाएं हाथ में कमल और तलवार है और दाहिने हाथों में स्वास्तिक और आशीर्वाद की मुद्रा है.


मां कात्यायनी को लाल रंग समर्पित है. मां कात्यायनी की पूजा करने से भक्त के व्यक्तित्व में निखार आता है.
उनकी आराधना से गृहस्थ जीवन सुखमय रहता है. अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चारों फलों की प्राप्ति होती है.

इतना ही नही ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह का सम्बन्ध मां कात्यायनी से माना जाता है. इस अवसर पर मुख्य यजमान अनीता भारत पाण्डेय औररंजू दिनेश निर्मलकर के साथ
मंदिर समिति के अध्यक्ष कमल जैन रवि चतुर्वेदी राजू गुप्ता संदीप भोसले विजय यादव हनुमान प्रसाद देवांगन सखन पटेल बैग शंभू यादव मांगे यादव धनंजय यादव जुगनू रजक राजकुमार पांडे तुषार पांडे व समिति के सदस्य व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *