ब्रेकिंग

नगर निगम के इंजीनियरिंग और ठेकेदारी का बेजोड़ नमूना देखना है तो चले आइए बिलासपुर, करोड़ो का संजय तरण पुष्कर स्पोर्ट काम्प्लेक्स खुलने से पहले अंधड़ से उजड़ा

Spread the love


0 लोग रोज स्विमिंग पूल पूछने आ रहे है कब खुलेगा गेट


0 कर रहे सवाल जरूरत नही तो क्यो बहाया करोड़ो रूपये, है तो खोल क्यो नही रहे

बिलासपुर मुंगेली नाका के पास संजय तरण परिसर में लगभग 10 करोड़ की लागत से निर्मित और करीब साल भर पहले बड़े बडे दावे के साथ उद्घाटित स्पोर्ट काम्प्लेक्स खुलने से पहले उजाड़ हो रहा। अंधड़ बारिश के दौरान इस काम्प्लेक्स बिल्डिंग के एसीपी पैनल क्षतिग्रस्त और टूटकर गिर गया। हमेशा की तरह इस बार भी किसी का दोष नही गलती अंधड़ का है। उससे भी बेशर्मी की बात यह है कि किसी को कोई मतलब नही ठेकेदार से इसका सुधार कार्य तक अभी तक नही कराया गया।


मुख्यमंत्री से तामझाम से इस नवनिर्मित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का तामझाम कराने के बाद आज तक इसका ताला तक नही खुलवाया गया। लोग पूछ रहे कि जब इसकी जरूरत ही नही तो फिर इसे 10 करोड़ खर्च करके क्यो बनवाया गया, क्यो संजय तरण पुष्कर के शानदार गार्डन को उजाड़ पेड़ो की बलि दी गई, और यदि इसकी उपयोगिता है तो फिर इसे खोला क्यो नही जा रहा फिर लोकार्पण कराने का क्या मतलब। क्यो इसको खोलकर साल भर में प्रबन्धन की व्यवस्था नही बनाई गई।
ठेके के खेल में माहिर निगम प्रशासन ने क्यो इसे किसी फर्म को ठेके पर देकर इसका लाभ पब्लिक को नही दिलाया जिसके लकए बड़े बड़े दावों के साथ निर्माण कराया गया था।


पूछ रहे लोग कब खुलेगा


संजय तरण पुष्कर में लोग कई लोग पूछने आते है कि भैया ये खुला क्यो नही कब खुलेगा, कर्मचारी उन्हें निगम मुख्यालय से पता करने का हवाला दे हाथ खड़े कर दे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *