
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने तोरवा क्षेत्र के एक डंपिंग जोन पर छापा मारकर खलबली मचा दी। दरअसल ये डंपिंग रेत शहर के एक भाजपा नेता का बताया जा रहा। यही वजह कि अब अफसरों को जवाब देते नही बन रहा, खुद टेंशन में आ गए इसलिए तोड़ निकाला जा रहा। सूत्रों के अनुसार, भाजपा नेता पर एक बिल्डर पर दबाव बनाने का आरोप है ताकि उस दरबारी नेता उनका नाम सामने न आये। सीजीडीएनए न्यूज ने डिस्ट्रिक माइनिंग अफसर और विभाग के उनके मातहत अफसरों को काल कर यह जानने का प्रयास किया कि भकारी मात्रा में खुले प्लाट में डंप ये रेत की ढेरियां है किसकी परन्तु किसी ने मोबाइल रिसीव नही किया। जिससे जाहिर है कि सारी मशक्कत तोड़ निकालने की जा रही है।


0000
ट्रैक्टर से पुलिस जवान को कुचलने की घटना के बाद भी भाजपा सरकार नही जग रही है, ऐसे में बिलासपुर में रेत के अवैध कारोबार में भाजपा नेता का नाम आना बेहद शर्मनाक है।
विजय केशरवानी
अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी
बिलासपुर



