ब्रेकिंग

तिफरा के जलसंकट वाले इलाकों के लिए शासन को भेजा 76 लाख का प्रस्ताव, हटाये गए कंडम टैंकर, पानी टँकीयो को डबरीपारा और देवरपारा भेजने दावा

Spread the love

बिलासपुर। cgdna की खबर पर जोन-2 के कमिश्नर ने कार्यालय के पीछे से कंडम टैंकरो को पम्प हाउस और काम के पानी टैंको को जलप्रभावित मोहल्लों डबरीपारा और देवारपारा में रखवाने की बात कही है।
जोन क्रमांक 2 तिफरा के जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप ने बताया कि जोन कार्यलय के पीछे की बस्ती कुंदरा पारा यदुनंदन नगर के जिन बस्तियों में नाले नालियों के अंदर बाल्टी रखकर पानी भरने की शिकायत है! वहाँ के पाईप लाइन को ऊपर कराने औऱ पाईप लाइन के विस्तार के लिए 15 वे वित्त आयोग के तहत शासन को 76 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है! शासन से हरी झंडी मिलने के बाद इलाके में जल संकट के निदान के लिए कार्रवाई की जाएगी !

प्रवेश कश्यप, कमिश्नर जोन क्रमांक-2 तिफरा सिरगिट्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *