
बिलासपुर। रायपुर- बिलासपुर राजमार्ग से लगे पथरिया मोड़ के त्रिमूर्ति पब्लिक स्कूल परिसर में शनिवार को नवनिर्मित मंदिर में भगवान श्री राधा – कृष्ण की प्रतिमा के प्राणप्रतिष्ठा समारोह और वासुदेव मंगलम भवन का शुभारंभ हुआ। इस समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व मंत्री व नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी संगठन से जुड़े नेताओ, सिम्स के डीन प्रो रमणेश मूर्ति, एमएस प्रोफेसर लखन सिंह और सिम्स के नोडल अधिकारी प्रो भूपेंद्र कश्यप एरिया सरगांव पथरिया व बिलासपुर के गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
परिसर के संचालक भाजपा नेता तिफरा नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष राजेश त्रिवेदी ने अतिथियों का उपहार और श्री फल व शाल भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर भजन मंडली ने संगीतमय भजन की प्रस्तुति देकर शमां बांध दिया।

भजन स्थल के सामने स्कूल परिसर में भोग भंडारे का वितरण किया गया।
राजेश त्रिवेदी
भाजपा नेता व संचालक
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJuly 16, 2026टारगेट सेवन थाउजेन्ट, इस बार 7 हजार पौधे लगवायेगा नगर निगम प्रशासन, स्थल तय पौधे हाजिर…
UncategorizedJuly 15, 2026शासकीय राशन दुकानदार एवं विक्रेता कल्याण संघ ने फिर कलेक्टर जनदर्शन में लगाई गुहार, कहा इतना बोक बाय क्यो, टीडीएस कटौती और कमीशन का पूरा ब्यौरा दें सरकार…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के सेंट्रल जेल में इतनी फिसलन फिर फिसलकर बंदी की मौत, 15 दिन में बता रहे दूसरा हादसा परिजन- पब्लिक सब हतप्रभ…
UncategorizedJuly 14, 2026न्यायधानी के नगर निगम में बम्फर सुशासन, पार्षद की शिकायत पर कबाड़काण्ड और राजस्व वसूली के 15 लाख डकारकाण्ड में एक साल बाद भी कोई कार्रवाई नही, साढ़े 24 हजार की रसीद टिका 50 हजार अंदर करने वाले स्टाफ को मुख्यालय का तोहफा…

