ब्रेकिंग

और ये रही सुशासन की एक और तस्वीर, सरकारी एम्बुलेंस और शववाहन सेवा का ढिंढोरा, पीएम कराने बोरी में भरकर बाइक से शव लेकर पहुचे परिजन

Spread the love

0 पुलिस और स्वास्थ्य महकमे के नही मिला सहयोग

0 तीन दिन से था लापता, रिपोर्ट भी दर्ज कराई खुद खोजे तो जंगल मे पाए, जंगली जानवर के हमले का सन्देह

बिलासपुर । तखतपुर के जुनापारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सकेरी के मृतक उमाशंकर साहू के शव को परिजन के हवाले कर चौकी प्रभारी ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल  ले जाने कह दिया।
पुलिस और क्षेत्रीय अस्पताल प्रशासन  से सहयोग न मिलने के कारण मृतक के परिजनो को मृतक उमाशंकर के शव को एक बोरे में भरकर पोस्टमार्टम के लिए बाइक में लेकर अस्पताल तक आना पड़ा। इस घटना ने पुलिस और स्वास्थ्य महकमे की लचर व्यवस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया।
जब न्यायधनी में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे के गए हाल है तो जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में क्या हाल होगा इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि उमाशंकर साहू गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। तीन दिनों से परिजन उसे तलाश रहे थे, ग्रामीणों की मदद से उनका शव ढूंढकर पुलिस को सूचित किया गया था।


जंगल मे मिली मृतक की क्षत विक्षत लाश


मृतक के परिजनो ने बताया कि वे तीन दिन पहले लकड़ी काटने जंगल गए थे जहां अधेड़ उमाशंकर साहू का क्षत विक्षत शव मिला । जंगली जानवर के हमले से मौत होने का सन्देह है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *