ब्रेकिंग

श…श…श… सुशासन चल रहा मगर… उनके लिए, आम पब्लिक तो भीषण गर्मी में बच्चों को सड़क में ले ढेचक़ी- तबेलिया पीट बिजलीं पानी के लिए मुर्दाबाद के नारे लगा रही…

Spread the love

अशोक नगर, बिजलीं पानी के लिए नागरिक सड़क पर

बिलासपुर। वाकई सुशासन चल रहा और बढिहा चल रहा फिर किसके लिए। आमआदमी को तो कागजो में सरकारी जुमला निराकरण का माला पहनाया जा रहा। शासन और किसानों को करोड़ो का चुना लगाने वाले एसडीएम को दोषी पाए जाने के बाद आरटीओ की कुर्सी दे दी गई। निजी अस्पताल में जीवलेवा नसबन्दी कर प्रसूता की जिंदगी को खतरे में डाल परिवार को 7-8 लाख की चपत लगाने वाली जिला अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ इस पैर के बजाय महिला के उस पैर का ऑपरेशन करने वाले निजी हॉस्पिटल के संचालक, मंत्री और नेताओं के पिछलग्गुओं के लिए जो ठेके और सप्लाई के काम के लिए दफ्तरों में दबंगई दिखा रहे। नदी की पूरी रेत खाली करने वाले रेत चोरों के लिए।
आम पब्लिक के आवेदनों पर कैसे चिड़िया बिठाया जा रहा ये भी सीजीडीएनए ने पिछले दिनों आपको निगम के अफसर और उनके मातहत के बीच चल रहे कागजी कसरत से भी आपको अवगत कराया।

भाजपा नेता के डंपिंग यार्ड  में रेत की ढेरियां
रेत की चोरी नही खुली डकैती
बिजलीं संकट से गुस्साए सिरगिट्टी वासियो ने घेरा तिफरा विद्युत मुख्याल

मुक्तांजलि सेवा का ढिंढोरा, अपने मृत बच्चों का मोपेड पर शव ले जाते परिजन


ये है स्टाइलशीट


सीजीडीएनए ने पिछले दिनों निगम के अफसर और उनके मातहत के बीच कागजो पर निराकृत किये जाने के दौरान हुए संवाद को भी बताया कि कैसे एक कालोनी के समिति से
वृक्षारोपण के लिए मांगे गए 100 से 1500 के बीच पौधे और ट्री गार्ड का निराकरण कागज पर किया गया। अफसर ने कहा कि हम तो कम को मानेंगे यानि 100 को 100 पौधे तो वह विभाग से मंगवा लेंगे पर ट्री गार्ड फिर बोले हो जाएगा निराकृत लिखिए।
दूसरा आवेदन एक कालोनी से आया जिसमे कालोनीवासियों ने सड़क बिजलीं नाली पानी का आवेदन दिया था।
अब उसका कैसे निराकरण किया गया आप भी जान लीजिए, पहले भवन शाखा को कॉल कर पूछा गया कि फला कालोनी वैध है या अवैध जवाब मिला अवैध, लिख दीजिये यह आवेदन डेवलपमेंट ऑथोरिटी को भेजा गया है, जैसे ही आपकी कॉलोनी के ले आउट पास होगा और नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी होगी आपकी मांगो पर उचित निर्णय लिया जाएगा… निराकृत…


का बताई भैया नेता डंपर चालक तक ल ठोके पर बर परत हे जै रा

मोपका - तोरवा बाईपास से एक भाजपा नेता का डंपर हर घण्टे- दो घण्टे में पूरे दिन रेत और ईट लेकर निकलता है। इस मार्ग पर चालनी कार्रवाई करने वाले पुलिस वाले ने कहा का बताई भैया नेता के डंपर चालक तक ल जयराम ठोके पर परत है।

*पब्लिक तो दूर भाजपा नेता तक  खुश नही*

आम पब्लिक तो दूर अपनी सरकार में खुद भाजपा नेता ही सन्तुष्ट नही है। तभी तो सारंगढ़ बिलाईगढ़ में एक भाजपा नेता ने नगर पालिका दफ्तर को ही सिर पर उठा लिया। बताज जा रहा कि नेताजी ने जिस सरकारी जमीन को 3 साल के लिए लीज पर लिया था। उसकी अवधि 2024 में समाप्त हो गई उन्होंने लीज को रिन्यूअल करने आवेदन दिया था।पालिका ने रिनिवल करने के बजाय स्ट्रक्चर को तोड़ने का आदेश दिया, जिससे नाराज होकर उसने कार्यालय में उत्पात मचाया।

बिलइगढ़ सारंगढ़ भाजपा नेता ने फेक दफ्तर में घुसकर फाइल
और ये रहा निजीकरण का रुझान, राजकिशोर नगर का ठेके पर संचालित फ़्यूजकाल सेंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *