ब्रेकिंग

वीडियो जर्नलिस्ट और उसके पिता पर जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपी पकड़ाए, अन्य फरार, पुलिस ने चौक चौराहो में कंबुच्ची लगवा लगवाए अपराध से तौबा करने नारे

Spread the love

बिलासपुर,,, वीडियो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उसके पिता पर शुक्रवार- शनिवार की रात जानलेवा हमला करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर शनिवार को गांधी चौक से लेकर उनके मोहल्ले कतियापारा जूना बिलासपुर जुलूस निकालकर चौक चौराहो पर कंबुच्ची लगवाई और लड़ाई झगड़ा बुरी बात है! अब लड़ाई नही करेंगे के नारे लगवाए। मामले के अन्य आरोपी अब भी फरार बताये जा रहे है।

गौरतलब है कि शुक्रवार- शनिवार रात डिवटी से घर पहुचे वीडियो जनर्लिस्ट शेखर गुप्ता ने घर के सामने शराब खोरी और हो हुड़दंग कर रहे युवको को मना किया तो युवको ने लाठी, पत्थर, लात घुसे, और चाकू से शेखर पर जानलेवा हमला किया सोर सुनकर जब अपने बेटे को बचाने शेखर के पिता बाहर निकले तो बदमाशो ने उनके बुजुर्ग पिता पर भी हमला किया और घर घुस कर गाली गलौज तोड़फोड़ की वीडियो जनर्लिस्ट के साथ हुई वारदात की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल पिता पुत्र को सिम्स में दाखिल कराया जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है.

फेंटा और झप्पी

सिटी कोतवाली में आरोपियों के पनाहगार और साथियों की भीड़ लगी रही। कोई उनके लिए फेंटा की बोतल लेकर आया तो कोई गरम समोसा उतना ही नही कोतवाली की देहरी पर कुछ पुलिस वालों से गले मिलकर झप्पी देते रहे कि बड़े कैसे है, इस बात की शिकायत पर एसएसपी ने जमकर फटकार लगाई।

ये आरोपी गिरफ्तार

फोटो जर्नलिस्ट शेखर और उनके पिता अशोक गुप्ता पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी शुभम सोनी पिता श्याम सोनी उम्र 26 साल, राहुल सिंह पिता जोगेंद्र सिंह 24 साल, मिथिलेश सिंह पिता राकेश सिंह ठाकुर 25 साल, रोहन साहू पिता लीला साहू 19 साल, काव्यांशु बिनोबिया पिता राजकुमार बिनोबिया 21 साल शामिल है, सभी कतियापारा उदाई चौक के रहने वाले है।

क्या होगा जुलूस का असर

आमतौर पर बड़े मामले में पुलिस आरोपियों का जुलूस निकालती है उन इलाकों में लेजाकर उठक बैटक करा उनसे अपराध से तौबा करने नारे लगवाती है, इस बार भी ऐसा हुआ अब है तो आने वाले समय बताएगा कि बदमाश इससे सबक ले अपराध से तौबा करेंगे या इसकी मार्केटिंग।

विवेक पाण्डेय, टीआई सिटी कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *