
बिलासपुर,,, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 281/25 के तहत फरार आरोपी हिमांशु उर्फ मोटू !यादव (उम्र 29 वर्ष) को सोमवार रात 11 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया! आरोपी पर दैनिक भास्कर के वीडियो जनर्लिस्ट शेखर गुप्ता और उसके पिता के साथ मारपीट, गाली-गलौज, और जान से मारने की धमकी का आरोप है! घटना 23 मार्च 2025 की है! जिसमें कई आरोपियों ने प्रार्थी के घर में घुसकर हमला किया था!पहले ही पांच आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके थे! हिमांशु की गिरफ्तारी थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई का परिणाम है!


थाना सिटी कोतवाली में प्रार्थी अशोक गुप्ता की रिपोर्ट पर की दिनांक 23/3/2025 को प्रार्थी का लड़का शेखर गुप्ता रात करीबन 10:30 बजे ऑफिस से अपने घर कतियापारा वापस आया तो उसके घर के सामने कुछ लड़के खड़े थे!उनमें से एक लड़के की गाड़ी शेखर के घर के सामने खड़ी थी! तो शेखर ने गाड़ी को किनारे करने को बोला तो उसी बात को लेकर आदतन बदमास राहुल सिंह, मिथिलेश सिंह,डुमचु एवं शुभम सोनी सोनू के द्वारा शेखर गुप्ता को गाली गलौज कर चले गए, थोड़ी देर बाद आरोपी राहुल, मिथिलेश, शुभम सोनी अपने अन्य साथियों के साथ हाथ में डंडा लाठी, और चाकू लेकर, प्रार्थी के घर आए और प्रार्थी के घर अंदर घुस कर मां बहन की अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर लाठी डण्डा चाकू और हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे एवं राहुल सिंह चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दिया आरोपियों द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी अशोक गुमा और आहत शेखर गुप्ता को चोट आयी है! जिनका सिम्स अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है! प्राथों की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 281/25 धारा 333,296,115(2),351(2),3(5) bns दर्ज कर विवेचना की गयी प्रकरण की गभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा और थाना प्रभारी विवेक पांडेय के मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम बनाकर दबिश दी गयी आरोपी राहुल सिंह, शुभम सोनी सोनू , मिथिलेश सिंह डुमचु रोहन साहू, काव्यांशु विनोदीया को घटना के चंद घण्टे के अंदर पकड़ कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी आरोपियों द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपियों की निशानदेही पर डण्डा, चाकू एवं अपराध में प्रयुक्त मोटर सायकिल, स्कूटी की पहचान की गयी आरोपियों के मेमोरेडम कथन के आधार पर गांधी चौक से घटना स्थल कतियापारा में आरोपियों की निशानदेही पर जपती कार्यवाही की गयी, घटना क्षेत्र कतियापारा, गांधी चौक में आरोपियों दिनांक 24-05-25 को जुलूस निकाला गया आरोपियों को दिनाक 24/5/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु भेजा गया था, प्रकरण के फरार आरोपी हिमांशु यादव पिता अभिमन्यु यादव उम्र 29 वर्ष निवासी कतियापारा को मुखबिर के सूचना के आधार पर दिनांक 03-06-25 को दबिस के देकर पकड़ा गया जो अपराध में सामिल होना एवं घटना दिनाक को साथ रहना बताया है जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


अपराध क्रमांक- 281/25
धारा 333,296,115 (3)351(2),3(5) BNS 25,27 आर्म्स एक्ट
आरोपी
हिमांशु उर्फ मोटू यादव पिता अभिमन्यु यादव उम्र 29 वर्ष निवासी उदय चौक कतिया पारा कोतवाली बिलासपुर
Author Profile
Latest entries
UncategorizedMarch 20, 2026जनदर्शन की शिकायत पर जगता उसनिंदा नगर निगम प्रशासन, गोलबाजार के बाद अब नेहरू नगर के श्रीराम केयर हॉस्पिटल के अवैध निर्माण की शिकायत में सड़बडाया…
UncategorizedMarch 18, 2026TPO भर्ती में करोड़ों का खेल? नियमों को दरकिनार कर नियुक्ति पर बवाल, NSUI का हल्ला—एक हफ्ते में कार्रवाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी, विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल…
UncategorizedMarch 18, 2026ये है स्मार्ट सिटी के स्मार्ट निर्माण का हाल, बारिश में भसक गया डाटा सेंटर का फाल सीलिंग… लॉक खुलते ही मची कुर्सियों की लूट, उठ रहे सवाल जब खुद के दफ्तर का ये हाल तो शहर में कराए गए इस लिमिटेड कंपनी के निर्माण का होगा क्या…?
UncategorizedMarch 15, 2026गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर सियासत शुरू, कांग्रेस ने प्रदर्शन कर केंद्र और राज्य सरकार को कोस सिलेंडर को दी श्रदांजलि, कहा जल्द संकट का समाधान न हुआ तो करेंगे बड़ा आंदोलन…

