ब्रेकिंग

अरपा भैसाझार गड़बड़ी कांड, इओब्ब्ल्यू की जांच की झप्पी से मची फजीहत के बाद आखिरकार बिलासपुर आरटीओ निलंबित, सरकार ने जारी किया आदेश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार अरपा भैंसाझार परियोजना में सरकार और किसानों को करोड़ो का चूना लगाने के मामले में बिलासपुर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आनंद रूप तिवारी को निलंबित कर दिया है।
श्री तिवारी पर बिलासपुर में अनुविभागीय अधिकारी (SDM) रहते हुए अरपा भैंसाझार परियोजना के तहत चकरभाटा क्षेत्र में नहर निर्माण के लिए की गई भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी करने का आरोप है।
गौरतलब है कि इस मामले में कलेक्टर और कमिश्नर की जांच कमेटी ने तत्कालीन कोटा एसडीएम और वर्तमान में बिलासपुर आरटीओ रहे श्री तिवारी समेत जलसंसाधन विभाग और राजस्व विभाग के 11 अफसरों और कर्मचारी को दोषी पाने की रिपोर्ट शासन को भेजा था, इसके बावजूद एक पटवारी को निलंबित कर मामले को ठंडा करने तत्कालीन कोटा एसडीएम को बिलासपुर में आरटीओ बनाकर बिठा दिया गया। मीडिया में लगातार खबरे आने के बाद जब फजीहत मची राज्य सरकार ने फिर इओब्ब्ल्यू से जांच कराने की झप्पी दे निबटाने की कोशिश की पर लगातार आ रही खबरों से मची फजीहत के बाद आखिरकार सरकार को उन्हें निलंबित करना ही पड़ा।
ये देखिये आदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *