ब्रेकिंग

शनिचरी बाजार में भीषण आग, अब तक 25 दुकानें जलकर राख, करोड़ों की संपत्ति का नुकसान, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर राहत कार्य में जुटीं…

Spread the love

बिलासपुर,,,,  शहर के बीचो बीच स्थित शनिचरी बाजार में आग लगने से हड़कंप मच गया है! वहीं देखते ही देखते आग की लपटें कई दुकानों में फैल गई है! वहीं आग की खबर लगते ही मौके पर प्रशासन की टीम, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है! जहां राहत और बचाओ कार्य जारी था! आग लगने की वजह से करोड़ों की संपति जलकर खाक होने की सूचना भी मिल रही है.. वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है! लेकिन बताया जा रहा है! कि ये आग बढ़ते बढ़ते लगभग 25 दुकानों को अपने जद में ले चुकी है..


जानकारी के मुताबिक न्यायधानी के शनिचरी बाजार के अंदर वाली लाइन में आग लगने की जानकारी स्थानीय लोगों को मिली जिसके बाद देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया और उसकी जद में एक के बाद एक कई दुकान आ गए, छोटी छोटी दुकानों वाला शनिचरी बाजार अपनी घनी दुकानों के समूह के लिए जाना जाता है! एक के बाद एक दुकान और जगह कम होने की वजह से आग एक के बाद एक कई दुकानो तक फैल गई है.!

बाईट,,, विजय मनुजा दुकानदार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *