
बिलासपुर ,,, शासन प्रशासन औऱ राज नेताओ ने नही सुनी तो गौ सेवको ने मस्तूरी रोड कुटीघाट से दंडवत यात्रा निकाल प्रदर्शन किया! वे एक बार फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने 30 किलोमीटर लंबी यात्रा कर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर कलेक्टर को ज्ञापन सौपने जा रहे थे! कि पशु चिकित्सालय के सामने पुलिस ने यात्रा रोक दी गई! पुलिस का कहना है! कि यात्रा की अनुमति नही है!

इसलिए यात्रा को रोका गया है! वही गौ सेवक विपुल शर्मा ने इस कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि प्रशासन दमनात्मक कार्रवाई करने के बजाय उनकी मांगों पर विचार करे!
गौ सेवको ने गौ तस्करी रोकने पूर्ण कालिक पशु चिकित्सा की व्यवस्था और जिला पशु चिकित्सालय के डॉक्टर राम ओतलवार को हटाने सहित 5 सूत्रीय मांग को लेकर बीसियों बार कलेक्टर मंत्री औऱ विधायको को ज्ञापन सौपा पर न तो तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उनकी मांगों पर कोई विचार किया और न ही भाजपा सरकार इसलिए गौ सेवको ने 3 दिवसीय दंडवत यात्रा का ऐलान किया था! वे लोग खुटी घाट से दंडवत यात्रा करते बिलासपुर पहुँचे जिन्हें पुलिस ने रोक दिया!



