ब्रेकिंग

मंगला चौक गंगानगर सेक्टर-1 के पातालिया हनुमान मंदिर मटन, मछली दुकान और नशेबाजों की जद में, धार्मिक भावना आहत होने पर मोहल्लेवासियों ने मेयर और निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बिलासपुर / मंगला चौक के पास गंगा नगर सेक्टर 1 के रहवासियों ने नगर निगम के आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंप,सड़क किनारे पतालिया हनुमान मंदिर के आसपास पशु वध और नशेबाजी को बन्द करा नाले को स्लैब लगा कवर करने की मांग की है।


सेक्टर वन के रहवासियों ने निगम कमिश्नर और मेयर को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि सेक्टर कि मंगल चौक के ठीक बाद मंगलारोड पर सड़क किनारे पतालिया मंदिर है, जो यहाँ के रहवासियों और आसपास के लोगो के आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर के ठीक सामने से मंगल चौक तक कारोबारियो ने ठेला गुमटी रखकर दुकान खोल रखा है, इनमें मछली और मटन की दुकानें भी है जो डायरेक्ट मांस का खून नालियों में बहा रहे है और मटन मछली के अवशेष को भी खुले नाले में डाल दे रहे है, मंदिर के आसपास खुलेआम नशेबाजी हो रही है। जिससे उनकी धार्मिक भावना आहत हो रही पूरे मंदिर परिसर और आसपास में गंदी बदबू आती हैं, एवं धार्मिक कार्य करने के समय बदबू का सामना करना पड़ता है।
मेयर और निगम आयुक्त ने मोहल्लेवासियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *