ब्रेकिंग

शनिचरी के पूजा मैचिंग के पीछे गली में लेंटर डलवाने की खबर पर एक्शन में आया निगम प्रशासन, जोन कमिश्नर ने कहा निरीक्षण कराया अब नोटिस जारी कर मंगाएंगे दस्तावेज

Spread the love

बिलासपुर,,,जोन क्रमांक 5 देवकीनंदन औषधालय से चंद कदम की दूरी शनिचरी के गली के ऊपर लेंटर डाल कर एक कारोबारी द्वारा लेटर डलवाकर निर्माण कराने के मामले को जोन कमिश्नर ने संज्ञान में लिया है। उनका कहना है कि सम्भवतः यह निर्माण पूजा मैचिंग सेंटर का है, टीम द्वारा सर्वे कराने के बाद संस्थान के संचालक को नोटिस जारी कर निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा जाएगा।

सीजीडीएनए ने फोटो वीडियो समेत खबर प्रसारित कर जोन कमिश्नर और भवन शाखा अधिकारी का ध्यान आकृष्ठ करा जानकारी मांगी थी की ये निर्माण सही है या गलत।
जोन कमिश्नर ने बताया कि सीजीडीएनए की खबर को संज्ञान में लेकर उन्होंने टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया है, सम्भवतः ये निर्माण पूजा मेचिंग सेंटर का ही है। उन्हें नोटिस जारी कर निर्माण से सम्बंधित दस्तावेज मंगाकर परीक्षण करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनुभव सिंह, जोन कमिश्नर, जोन क्रमांक 5
पंडित देवकीनन्दन औषद्यालय
नगर पालिक निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *