
00 मामला ऑपरेशन सिंदूर एऊ प्रधानमंत्री श्री मोदी के खिलाफ शोषल मीडिया में अमर्यादित पोस्ट का

00 भाजपा के नेताओ और कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई को बताया सही
बिलासपुर,,, फेस बुक पर देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर चर्चा में आये पूर्व विधायक अरुण तिवारी को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है!
आरोप है! कि श्री तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी!जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की गई!
बताया जाता है! कि आरोपी श्री तिवारी अपने फार्म हाउस में ठहरे हुए थे! जहां रतनपुर पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार किया! गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिविल लाइन थाना लाया गया! जहां कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई! पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूर्व विधायक के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में आईटी एक्ट और भड़काऊ भाषण से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है!
पुलिस का कहना है! कि पोस्ट की जांच के बाद यह पाया गया कि उससे साम्प्रदायिक सौहार्द्र को ठेस पहुंच सकती थी! और आम जनमानस में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती थी। इसी आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की गई है!
सिविल लाइन थाना पुलिस पूर्व विधायक श्री तिवारी से पूछताछ और उनके मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है!



