
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) का तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर द्वारा एक पीड़ित ग्रामीण से 15,000 रूपए. रिश्वत लेते ऐंटी करप्शन की टीम के हाथो रंगे हाथ पकड़ा गया।
तहसीलदार ने महात्मा गांधी वार्ड निवासी राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी सरगीपाल स्थित भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत कर तहसील ऑफिस (नजूल शाखा) कोण्डागांव में कब्जा हटाने के लिये आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसीलदार (नजूल शाखा) कोण्डागांव के द्वारा भूमि का निरीक्षण कर आवेदक श्री देवांगन के पक्ष में आदेश जारी किया । इसके बाद श्री देवांगन ने सीमांकन और कब्जा प्रमाण पत्र के लिए
नकल निकालने आवेदन प्रस्तुत किया। तहसीलदार दिनेश सिंह ने इस काम के लिये श्री देवांगन को पहले कई चक्कर कटवाया फिर इस काम के एवज मे 15,000 की मांग की, श्री देवांगन ने इसकी शिकायत एसीबी के जगदलपुर मुख्यालय में की। शिकायत के सत्यापन के बाद 6.जून2025 को एसीबी ने
ट्रेप कर आवेदक राधाकृष्ण के इशारे पर तहसीलदार दिनेश सिंह को 15,000 रुपये. रिश्वत लेते रंगे हाथो धरदबोचा। एसीबी ने तय प्रक्रिया के तहत आरोपी तहसीलदार को धारा 7 पीसीएक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के प्रावधानों के तहत् गिरफ्तार कर लिया।




