ब्रेकिंग

जेल की चाहरदीवारी फांद भागा आरोपी 4 घण्टे बाद बैमा से पकड़ाया, सरकंडा पुलिस ने पकड़कर सौपा सिविल लाइन पुलिस को

Spread the love

0 फिर कोर्ट के आदेश पर बन्दी को दोबारा कराया गया जेल दाखिल

0 करंट प्रवाहित दीवार को फांदकर कैसे भागा, कहा गया क्या किया होगी जांच

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के सेंट्रल जेल की चारदीवारी फांदकर भागा आरोपी 5 ही घण्टे में अपने जीजा के बैमा के घर से पकड़ा गया। पर इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिये।

जेल सूत्रों के मुताबिक मस्तूरी गतौरा का राजा गोंड सेंट्रल जेल में बंद था, रविवार 8 जून को वह सुरक्षा प्रहरियों की आंख में धूल झोंक जेल की चहारदीवारी की ओर गया और कूदकर सेक्टर वॉल पर चढ़ने के बाद लगभग 22 फुट ऊंची चाहरदीवारी को फांदकर भाग निकला। चोरी के आरोपी के जेल की दीवार फांदकर भागने की घटना से जेल महकमा संकट में आ गया, जेल प्रशासन द्वारा उसकी तलाश में उसके परिजनों के ठिकानों पर दबिश दी गई, इसी बीच पता चला कि बैमा में वह अपने जीजा के घर जा सकता है, इस बात की सूचना पर सरकंडा पुलिस ने आरोपी को बैमा से घेराबंदी कर धरदबोचा और मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी राजा गोंड को फिर जेल दाखिल कर दिया गया।
आश्चर्य की बात यह है कि जेल की चाहरदीवारी पर करंट प्रवाहित रहता है, इसके बाद भी वह जेल की चाहरदीवारी कूदकर कैसे भाग निकला इस बात को लेकर सवाल उठ रहे है।

ऐसे पकड़ाया आरोपी

बताया जा रहा कि राजाके जेल में होने की जानकारी गांव के लोगो को भी थी, ऐसे में एक स्थानीय परिचित ने जब राजा को गाव में देखा तो उसने डायल 112 को कॉल फरार राजा के गाँव मे होने की सूचना जिसके बाद में आई और आरोपी को सरकंडा क्षेत्र से पकड़ लिया गया.

000

जेल की चाहरदीवारी में करंट प्रवाहित रहता है, कभी- कभी करंट बन्द हो जाता है, जिसके कारण वह भाग निकला पर रात 9 बजे बैमा से पकड़ा गया। अभी आरोपी की फिर से आमद दर्ज कर ली गई है।

खोमेश मंडावी

अधीक्षक सेंट्रल जेल बिलासपुर

निमितेश सिंह, सीएसपी सिविल लाइन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *