ब्रेकिंग

चर्चित अपोलो के खिलाफ फिर लगा मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप, परिजनों ने सीएमएचओ से लिखित शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

Spread the love

बिलासपुर,,, चर्चित अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ फिर एक मरीज की जान से खिलवाड़ करने का आरोप सामने आया है! कोरबा जिले के रजगामार निवासी राजकुमार पटेल ने अपोलो हॉस्पिटल प्रबंधन और डॉ के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए! इसकी लिखित शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के समक्ष कर अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की मांग की है! ताकि भविष्य में और किसी परिवार को ऐसी स्थिति का सामना न करना पड़े!

पीड़ित राजकुमार पटेल ने सीएमएचओ से की गई शिकायत में कहा है! कि उन्होंने किडनी रोग से पीड़ित अपने पिता वेदराम पटेल को गत 31 मई को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वे खुद चलकर आये उनका डायलिसिस किया गया!

डायलिसिस के बाद वे 5 जून तक वे अपने से चल फिर रहे थे! 5 जून की शाम उन्हें न्यूटियापिन नामक दवा दी गई! जिसके बाद रात्रि में उनकी तबियत बिगड़ने लगी जब तबियत बिगड़ी तो उन लोगो को आईसीयू से बाहर कर दिया गया!

इसके बाद से उनके हाथ, पाव, मुँह और आँख लगवा ग्रस्त सा हो गया है! वे अब ना तो बात कर पा रहे है! न कुछ खा पी रहे है! औऱ न ही उनके स्वास्थ्य में कोई सुधार दिख रहा है! श्री वेदारम एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी है! अब तक इलाज में उनका 90 हजार रुपये के करीब खर्च हो चुका है! तबियत बिगड़ने के कारण असंतोष है! वे अपने मरीज को दूसरे हॉस्पिटल ले जाना चाह रहे है! पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा उन्हें डिस्चार्ज करने में भी आनाकानी की जा रही है! उनकी इस शिकायत पर सीएमएचओ डॉ सुरेश तिवारी ने इलाज करने वाले डॉक्टर औऱ हॉस्पिटल के पीआरओ देवेश गोपाल से चर्चा कर मरीज को डिस्चार्ज करने कहा ताकि पटेल परिवार अपने मरीज को इलाज के लिए दूसरे हॉस्पिटल में ले जा सके।

राजकुमार पटेल, पीड़ित मरीज का पीड़ित पुत्र
डॉ सुरेश तिवारी जेडी, एवं प्रभारी सीएमएचओ बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *