ब्रेकिंग

ड्यू एंड क्लियर, उपभोक्ता बोले 3-3, 4-4 महीने से चावल नही मिल रहा डियर, मामला सम्भागीय मुख्यालय के मोपका राजकिशोर नगर राशन दुकान का

Spread the love

बिलासपुर कहते थे गरीबो के चावल में डाका डालने वालो को किसी भी कीमत पर नही बख्शा जाएगा, उन्हें जेल भेजा जाएगा, पर यहाँ तो पूरा पीडीएस सिस्टम सिंडिकेट की तरह चल रहा। नेताओ द्वारा सवा 54 लाख का राशन डकारने के बाद अब मोपका के उचित मूल्य की दुकान से राशन में गफलत का मामला सामने आया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उनके राशन कार्ड में 3-3, 4-4 महीने का ड्यू का सील लगा दिया जा रहा पर न तो 3-4 माह से शक्कर दिया जा रहा न नमक और न चावल।

सीजीडीएनए की टीम क्षेत्र के उपभोक्ताओं से मिली शिकायत पर सोमवार को वार्ड नम्बर 47 मोपका के उचित मूल्य के दुकान पर पहुँची, जहाँ 20 राशन कार्ड जमा कराने के बाद वहाँ बैठा कर्मचारी उन्हें यह कहकर कॉर्ड लौटा रहा था कि 20 लोगो से ज्यादा नही दे पाएंगे। राशन तौल करने के लिए कर्मचारी न होने के कारण राशन लेने पहुँचने वाले उपभोक्ता खुद चावल को अपनी बोरियों में पलट रहे थे।

मरना गरीबो का

मरना उन गरीबो का है जो इसी सरकारी राशन के भरोसे अपने परिवार का पेट पाल रहे है। ऐसे में उनके समक्ष 2-2,3-3 महीने से राशन न मिलने के कारण भूखों मरने की नौबत आ गई है।

पैसे ले लो चावल देदो

ज्यादातर राशन दुकानों में यही फार्मूला चल रहा चावल छोड़ दो पैसे ले लो, ये पूरा चक्र काम कर रहा यही चावल थोक में प्लांट भेजा जा रहा जहाँ इसी चावल की छिलाई के बाद इसे महंगे डर पर बाजार के बेचा जा रहा है।


ये है आरोप-

दिनेश कुमार, कार्डधारी उपभोक्ता
सुभाष कश्यप, कार्डधारी उपभोक्ता

00000

राजेश गुप्ता, संचालक राशन दुकान वार्ड नम्बर 47 मोपका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *